नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने इसका पहला टीजर वीडियो 2 अप्रैल को रिलीज किया, जिसमें भगवान राम के लुक में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाई गई। सोशल मीडिया पर रणबीर के स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है। टीजर में उस सीन ने सबका ध्यान खींचा है जिसमें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण वनवास के लिए निकल रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि यह सीन उनके दिल के 'सबसे करीब' है और वह इसे सिनेमाघरों में लोगों के साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं।नितेश तिवारी का फेवरिट है यह सीन भारत में लॉन्च से पहले इस फिल्म का टीजर अमेरिका में रिलीज किया गया था। फिल्म के सबसे इमोशनल हिस्से पर बात करते हुए नितेश ने कहा, 'एक सीन है जिसे ...