नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'रामायण' अनाउंसमेंट के वक्त से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार रहा और इसके VFX वर्क ने लोगों के होश उड़ा दिए। भारतीय सिनेमा में पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी फिल्म पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर, सई पल्लवी, अरुण गोविल और यश समेत ज्यादातर एक्टर्स की झलक देखने को मिल गई, लेकिन सनी देओल मूवी में कहीं नजर नहीं आए। अब इस बारे में एक शॉकिंग अपडेट सामने आया है।इस जगह मिलेगी हनुमान जी की झलक एक रिपोर्ट के मुताबिक 'रामायण' के पार्ट-1 में सनी देओल को मेकर्स ने बहुत स्मार्टली यूज किया है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के पार्ट-1 में सनी देओल एकदम आखिर में बस थोड़ी देर को नजर आएंगे। जिस ...