नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- नितेश तिवारी की रामायण का पहला पार्ट इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभाएंगे। साई पल्लवी सीता का और साउथ के सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। नितेश तिवारी ने राम लुक से तो पर्दा उठा दिया है, लेकिन रावण का लुक रिवील करना अभी बाकी है। इस बीच नितेश तिवारी ने रावण को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि फिल्म में रावण का किरदार महज एक विलेन का किरदार नहीं होगा।सिर्फ एक विलने नहीं होगा रावण का किरदार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नितेश तिवारी से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उनकी फिल्म में रावण को एक ट्रेडिशनल विलेन के रूप में ही दिखाया जाएगा या वो रावण की बुद्धि और भक्ति की ट्रैजिक जटिलता को भी दिखाने...