नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- साल 2023 में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज से पहले भी कुछ-कुछ ऐसा ही बज बना हुआ था, जैसा आज 'रामायण' को लेकर बना हुआ है। लोगों को लग रहा था कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और कामयाब रिलीज में से एक होगी। हालांकि VFX जैसी चीजों को लेकर बीच-बीच में ट्रोलिंग भी हुई, लेकिन असली हंगामा तो फिल्म की रिलीज के बाद हुआ। जब फिल्म में डायलॉग्स से लेकर विजुअल कॉन्टेंट तक पर लोगों ने सवाल उठा दिए। तगड़ी ट्रोलिंग हुई और रातोंरात फिल्म का बायकॉट शुरू हो गया। अब ऐसा लगता है कि 'रामायण' को प्लान करने से पहले मेकर्स ने 'आदिपुरुष' पर तगड़ी स्टडी की है।विवादों के बावजूद बना था बज नितेश तिवारी की 'रामायण' थिएटर्स में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर इस मूवी के बारे में कहा जा रहा है कि इसे 'आदिपुरुष' की वजह...