नई दिल्ली, जुलाई 30 -- फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर छा गया है। 4 मिनट 10 सेकंड के इस भव्य ट्रेलर का हर एक फ्रेम देखने लायक है, लेकिन रावण का किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश के एक खास सीन ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। आखिर कौन-सा है वो सीन जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है? आइए जानते हैं।यश के इस सीन से इम्प्रेस हुए लोग ट्रेलर में यश (रावण) के कई पावरफुल सीन्स हैं, लेकिन 3 मिनट 46 सेकंड पर दिखने वाले एक सीन ने पूरी महफिल लूट ली है। इस सीन में रावण अपनी एक दहाड़ से एक खूंखार शेर को शांत कराते नजर आ रहे हैं। इस सीन को देख एक ने लिखा, 'यश का जन्म ही ऐसे किरदारों के लिए हुआ है।' दूसरे ने लिखा, 'इस एक सीन ने सब बयां कर दिया।' Ramayana Trailer: 'रामायण' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर कपूर ने चौंकाया, यश के रावण अवतार ने उड़ाए ह...