नई दिल्ली, जून 17 -- रामानंद सागर का फेमस धार्मिक शो 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इस शो को और इसके कलाकारों को लेकर आज भी लोगों की आस्था बनी हुई है। शो के कलाकार आज भी न सिर्फ चर्चा में रहते हैं बल्कि काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं, 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने वाले दीपिका चिखलिया को माता सीता के किरदार से खास पहचान मिली। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फैंस भी दीपिका के इन पोस्ट पर भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में अब दीपिका का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का मॉर्डन अवतार देखकर फैंस शॉक्ड हैं।वायरल हुआ दीपिका का वीडियो दीपिका चिखलिया को हाल ही में स्पॉट किया गया। इस दौर...