कौशाम्बी, मार्च 12 -- परिषदीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 'रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम' संचालित किया जा रहा है। इसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं, ताकि वह किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपनी सुरक्षा कर सकें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। विकासखंड कड़ा के विभिन्न विद्यालयों में यह प्रशिक्षण 20 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा। कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग में चायल विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर सलेम की अनुदेशक सीमा देवी छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सिखा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को हाथों की पकड़, बचाव की तकनीक, संतुलन बनाए रखने तथा अचानक होने वाले हमलों से सुरक्षित निकलने के तरीके बताए जा रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.