वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर रात महाराष्ट्र के दो यात्रियों के पास 2.215 किलो सोना पकड़ा गया। आरोपी डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। बरामद सोना का बाजार मूल्य 3.55 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। सोना को 16 बिस्किट के रूप में पैंट के कमर की सिलाई में आरोपियों ने छिपाया था। बताते हैं कि सोना अफ्रीका से तस्करी कर भारत लाया गया था। कैंट जीआरपी थाने में महानिरीक्षक (आईजी) एन. कोलांची ने पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर सीआईबी, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर खड़ी राजधानी एक्सप्रेस की जांच करने पहुंची। ट्रेन के बी-8 कोच के दरवाजे पर ही खड़े दो व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो वे सकपका गए। दोनों को ट्रेन से उतारकर थाने लाया गया। पकड़े गए सतारा जिले के वान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.