वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कला प्रकाश और सिडबी की तरफ से मंगलवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के सभागार में 'राग रंग' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गायन और सितार वादन की प्रस्तुतियों में शास्त्रीय सुर गूंज उठे।

कार्यक्रम की शुरुआत कोलकाता से आए शास्त्रीय गायक देबोर्षी भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की शुरुआत रागश्री में विलम्बित ख़्याल 'सांझ भई' से की। इसके बाद इसी राग में द्रुत एकताल में 'अब मोरी बाहीं गहो' और तीन ताल में 'सुना सुनारी एरी सखी आज' जैसी बंदिशें प्रस्तुत की। इसके बाद राग गावती का गायन किया। उन्होंने भजन के साथ प्रस्तुति को विराम दिया। हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र और तबले पर गौरव चक्रवर्ती ने संगत की।

युवा कलाकारों की प्रस्तुति दूसरी प्रस्तुति में काशी के युवा कलाकारों शिवांग और अभि...