नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- अमेजन प्राइम वीडियो अपने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि सीजन 2 को अब अश्नीर ग्रोवर होस्ट नहीं करेंगे। इस बार होस्ट की कमाल जाने-माने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संभालेंगे। कौन? आइए बताते हैं।किसने संभाली होस्ट की कुर्सी? शुक्रवार को प्राइम वीडियो ने 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 की पहली झलक दिखाई। सामने आए पोस्टर में वीरेंद्र सहवाग पेंटहाउस का दरवाजा खोलते नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोमो की शुरुआत में वीरेंद्र सहवाग अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर मजेदार अंदाज में बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं।क्या बोल रहे हैं लोग? अश्नीर की जगह वीरेंद्र के होस्ट बनने पर लोगों के काफी पॉजिटिव रिएक्शंस आ रहे हैं। एक ने कमेंट में लिखा, 'अश्नीर से कहीं बेहतर हैं विरू।' दूसरे ने लिखा, 'विरू सर, आप किस लाइन में आ...