पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाकुड़ में जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, वॉल पेंटिंग एवं 'रन फॉर द एनवायरनमेंट' सहित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें उपायुक्त मेघा भारद्वाज, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सौरभ चंद्रा, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्ष...