हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर बुधवार को हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में रन फॉर ऑल आयोजित की गई। दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक 376 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष मोहन पाठक ने प्रतियोगिता का उद्धाटन किया। प्रतियोगिता को छह आयु वर्गों में बांटा गया था। इसमें 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं, सीनियर पुरुष व महिला वर्ग के साथ-साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। दौड़ पूरी होने के बाद लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयनित विजेताओं को 40 पुरस्कारों से नवाजा गया। यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम कोश्यारी का जन्मदिन मनाया विजेताओं को मुख्य अतिथि मोहन पाठक ने सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंन...