रांची, जून 23 -- रांची, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी (जेएसएस) द्वारा मंगलवार को रन फॉर इंटरनेशनल ओलंपिक दौड़ का आयोजन हुआ। दौड़ पुरानी विधानसभा से शुरू होकर धुर्वा गोलचक्कर होते हुए पुनः पुरानी विस आकर संपन्न हुई। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और फिट इंडिया अभियान को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में 1980 मास्को ओलंपिक हॉकी के स्वर्ण विजेता सिल्वानुस डुंगडुंग को आईपीएस अधिकारी डॉ. सरोजनी लकड़ा ने शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इसके बाद सिल्वानुस ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। डॉ. सरोजनी लकड़ा बोलीं, झारखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी पूर्व खिलाड़ियों की पहचान को बनाए रखने, युवा खिलाड़ियों की समस्याओं के समाधान और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- 'रन फॉर...