मुरादाबाद, मई 8 -- आगरा में 10 मई को राज्यस्तरीय रन ऑन व्हील स्केटिंग मैराथन प्रतियोगिता होगी। जिसमें मुरादाबाद के होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और रफ्तार का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में जिले के कुल 11 प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में चैतन्य गर्ग, सान्वी सिंह, माधव, स्वास्तिक, संस्कार, असीम कुमार सिंह, अभि उदय भास्कर, विहान सक्सेना, आरव चौधरी, आयरिश थपलियाल, आयरिशा थपलियाल शामिल हैं। मुरादाबाद से आगरा रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को स्थानीय खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने जीत की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- इंटरस्कूल स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता 10 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...