नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- पिछले साल, समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। ये विवाद तब शुरू हुआ था, जब शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया था। रणवीर के साथ इस शो में अपूर्वा मखीजा और आशीष चंचलानी भी मौजूद थे। शो के इस एपिसोड के बाद बाद विवाद खड़ा हो गया था। आशीष, अपूर्वा और रणवीर तीनों को ही लोगों की भारी नाराजगी का सामना करना पड़ा था। अब, आशीष ने खुलासा किया है कि उन्होंने असल में रणवीर को आगाह किया था कि वे कुछ ज्यादा ही न करें।आशीष ने रणवीर को दी थी चेतावनी आशीष चंचलानी हाल ही में प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट का हिस्सा बने। इस दौरान आशीष ने बताया कि लोगों का गुस्सा सिर्फ उनके एपिसोड तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह काफी समय से सुलग रहा था। आशीष ने बताया कि इस ए...