कौशाम्बी, मार्च 5 -- नगर पालिका परिषद भरवारी के नंदी वाली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को दूसरी होली पर्व के अवसर पर रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों महिलाओं-पुरुषों ने हिस्सा लिया और डीजे की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। गले मिलकर सबको होली की बधाई दी और गुझिया भी खाई। कार्यक्रम के दौरान सतरंगी फुहारों और रंग-बिरंगे रंगों के बीच लोगों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शाम पांच बजे तक चला। इस दौरान परंपरागत तरीके से पिसी हुई भांग की ठंडाई व भांग को पीसने के लिए आए सिलौटा बाबा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ठंडई व भांग का सेवन करते हुए सुबह से लेकर शाम तक रंगोत्सव में सराबोर रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योति केसरवानी, अभिजीत केस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.