पटना, मार्च 1 -- भूमिहार महिला समाज की ओर से पटना के एक होटल में रविवार को 'रंग धनक' होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। उत्सव में रंगों और उमंग की धूम देखने को मिली। महिलाएं होली की गीतों पर जमकर झूमीं। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को गुलाल लगा त्योहार का आनंद लिया। शुरुआत में लिट्रा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने श्री गणेशा देवा की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद झूम के होली आई रे, जोगीरा सारा रा रा, होली खेले रघुवीरा अवध में जैसे गीतों पर महिलाओं ने नृत्य कर परिसर को उल्लास के रंग में रंग दिया। मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण के वेष में नृत्य की प्रस्तुति रही। समाज की संस्थापिका प्रीति प्रिया ने कहा कि महिलाओं के उल्लास और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष 'रंग ...