मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के भटौलिया स्थित सरैया किसान फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में नाबार्ड मुजफ्फरपुर की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान किया गया। डीडीएम नाबार्ड सुमन प्रभा ने कहा कि नाबार्ड द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अत्मनिर्भर बन सकती हैं। विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि समाज में मां का स्थान सबसे ऊंचा होता है। मां ही ऐसी होती है जो हर परिस्थिति में त्याग और बलिदान के लिए तैयार रहती हैं। पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी ने महिलाओं को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया और कहा कि दृढ़ संकल्प से हर मुकाम हासिल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.