नई दिल्ली, अगस्त 23 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आज एक्टिंग ही नहीं राजनीति में भी खुद को साबित किया है। कंगना अपनी बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इंडस्ट्री में कंगना के स्टार्स संग विवाद काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं, कंगना और तापसी पन्नू के बीच का पुराना विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनों के बीच का पंगा ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ये विवाद तब से शुरू हुआ जब कंगना ने तापसी को अपनी 'सस्ती कॉपी' कहा था। ऐसे में बीते दिनों तापसी ने इंटरव्यू में कंगना पर जहां निशाना साधा। वहीं, अब सांसद कंगना ने तापसी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।कंगना ने किया पलटवार कंगना ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए तापसी के लेटेस्ट बयान पर तीखी टिप्पणी की है। तापसी पन्नू ने अपने हालिया इंटरव्यू में कंगना के साथ अपने पुराने विवाद पर रिएक्श...