नई दिल्ली, जुलाई 11 -- विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ इंग्लैंड में हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी से वह काफी हद तक उबर चुके हैं और अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हैं। ब्रिटेन में रहने के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि जिसे जानकर खुद विराट कोहली भी हैरान रह गए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम में विराट कोही के साथी रह चुके जॉर्डन कॉक्स ने एक किस्सा साझा किया। कॉक्स ने कहा कि उनकी और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों के बारे में ना तो विराट कोहली को कुछ पता था और ना ही जॉर्डन कॉक्स को।चुपके से कोई खींच रहा था तस्वीरें कॉक्स ने एक महीने के बाद तस्वीरों के बारे में अपनी बात रखी। जॉर्डन कॉक्स और विराट कोहली दोनों ही नहीं पता था कि उनकी तस्वीरें कौन खींच रहा है। पर कोई तो था ...