नई दिल्ली, जनवरी 16 -- बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स कुछ दिन पहले दुबई पहुंचे थे। वहां कंटेस्टेंट्स के लिए एक डैन्यूब ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष रिजवान साजन ने पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी के कुछ वीडियोज और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।अब कुनिका ने उस पार्टी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि पार्टी में तान्या मित्तल से जाकर उन्होंने खुद बात की थी। कोई भी तान्या से बात नहीं कर रहा था। कुनिका ने कहा कि तान्या अब भी बिग बॉस से बाहर नहीं आ पाई हैं। दुबई की पार्टी में क्या हुआ था? कुनिका से पूछा गया कि दुबई के कई वीडियोज के साथ दावा किया जा रहा है कि पार्टी में तान्या मित्तल को होस्ट रिजवान ज्यादा अंटेशन दे रहे थे? इसपर कुनिका ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं था। फिर कुनिका ने बताया कि तान्या बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के साथ न तो प्लेन ...