नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के पास से वापस तिहाड़ जाते समय सौरभ दास ने इस मामले पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बंद गाड़ी के अंदर से जोर से बोलते हुए कहा- "हम आपातकाल में हैं। कोई इंसाफ नहीं है। यह पुलिस कोर्ट है।" जानिए सौरभ दास ने और क्या कहा। सौरभ दास का यह बयान स्मिता शर्मा नामक पत्रकार के कैमरे में कैद हुआ। जिस वक्त वो वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी पीछे से सौरभ और आशुतोष को ले जा रही गाड़ी निकली। सौरभ दास ने बंद गाड़ी की खिड़की से बोलते हुए कहा- "हम आपातकाल में हैं। कोई इंसाफ नहीं है। यह पुलिस कोर्ट है। जरा देखिए उन्होंने क्या हाल बना दिया है।" Exclusive: "We are in an emergency. There is no justice. This is a p...