प्रयागराज, मार्च 17 -- युनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (यूजीआई) में मंगलवार से 24 घंटे का राष्ट्रीय स्तर का हैकाथॉन 'यू हैक 4.0' शुरू हुआ। जिसमें देशभर के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों से आए 300 छात्र-छात्राएं कोडिंग, इनोवेशन और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि यूजीआई के मुख्य शैक्षणिक सलाहकार प्रो. एके मिश्रा और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यूआईटी के प्राचार्य प्रो. संजय श्रीवास्तव और यूसीईआर के प्राचार्य डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। समन्वयक अंकित गुप्ता, डॉ. मानस पांडे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.