चंदौली, अगस्त 8 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से शुक्रवार को नशामुक्ति पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रो. संजय ने कहा कि नशा एक दीमक की तरह है जो हमारे समाज और युवा पीढ़ी को अंदर से खोखला कर रहा है। कहा कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नागरिकों का शारीरिक और मानसिक रूप से नशा मुक्त होना अनिवार्य है। देश की ऊर्जावान युवा पीढ़ी नशे का शिकार होकर अपने उज्ज्वल भविष्य और स्वास्थ्य को नष्ट कर रही है। प्रो. संजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना सबसे पहली शर्त है। यह भी पढ़ें- Chapra News: नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान के तहत विद्यार्...