मुजफ्फरपुर, मई 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता लंगट सिंह कॉलेज में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर संकल्प ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा व संस्थान को पूर्णतः व्यसन-मुक्त बनाए रखने की शपथ ली। प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि युवाओं को जानलेवा व्यसन से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी है।श्रीराघव प्रसाद सिंह कॉलेज जैतपुर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ऑनलाइन नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयेाजित हुआ। प्राचार्य प्रो. अमिता शर्मा ने बताया कि कहा कि तंबाकू सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई तंबाकू त्यागने की...