प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज। स्वदेशी जागरण मंच के निधि संग्रह अभियान के तहत अखिल भारतीय सह संयोजक डॉ. राजीव कुमार सोमवार को महर्षि भृगु ज्योतिष संस्थान, अलोपीबाग पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बेरोजगारी मुक्त, रोजगार युक्त एवं स्वावलंबी भारत बनाने का अभियान चलाता है। मंच का प्रयास उस नैरेटिव को तोड़ना है जिसमें रोजगार का अर्थ केवल सरकारी नौकरी बना दिया गया है। आज पुनः भारत के युवाओं को कौशल और स्वावलंबन से जोड़ना है। अध्यक्षता डॉ. वीके सिंह ने की। उनका अभिनंदन करने वालों में प्रांत संयोजक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, मेला प्रमुख डॉ. अरुण कुमार, विभाग संयोजक डॉ. अश्विनी द्विवेदी, प्रभात, डॉ. भावेश, अनुपम, धर्मेंद्र, राजीव, नीलम त्रिपाठी, भूपेंद्र, धीरज, नीरज, आदर्श आदि उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...