बागेश्वर, मार्च 29 -- नगर मुख्यालय से करीब सात किमी दूर जौलकांडे में आयोजित दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल गया। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस आयोजन में जौलकांडे, बागेश्वर और कौसानी के 18 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पहली बार बर्ड वॉचिंग से जुड़े युवाओं को पक्षियों की दुनिया से परिचित कराया गया। उन्हें पक्षियों की पहचान के साथ-साथ इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं की भी जानकारी दी गई। रामनगर से आए पक्षी विशेषज्ञ राजेश भट्ट और कोटद्वार के छायाकार व लेखक राजीव बिष्ट ने प्रतिभागियों को बेसिक और एडवांस स्तर का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्रों में दूरबीन के उपयोग, पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार और आवास की जानकारी दी गई। फील्ड विजिट के दौरान प्रतिभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.