कौशाम्बी, नवम्बर 6 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा के फताहीपुर गांव का 25 वर्षीय कृष्णा कोरी पुत्र पप्पू किसानी करता था। बुधवार को वह अपनी पत्नी संगीता और चचेरे भाई 23 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र बीरबली के साथ रिश्तेदार मलखान कोरी के यहां गोदभराई कार्यक्रम में शामिल होने पश्चिमशरीरा गया था। कार्यक्रम के बाद शाम को तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। पुनवार गांव के समीप पीछे से आए ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, उसके चचेरे भाई मनोज का मेडिकल कॉलेज में अभी भी इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...