बरेली, मार्च 27 -- मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। महानगर उपाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा प्रभारी राजेश मौर्य ने कहा कि अशोक महान ने हमें संदेश दिया कि युद्ध से विजय तो मिल सकती है लेकिन शांति नहीं। महानगर उपाध्यक्ष पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा कि सम्राट अशोक के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। मनोहर सिंह पटेल ने कहा कि आज के युग में, जहां हिंसा और असहिष्णुता बढ़ रही है, सम्राट अशोक का संदेश अहिंसा, शांति और मानव कल्याण अत्यंत प्रासंगिक है। इस दौरान सुरेंद्र सोनकर, बृजेश श्रीवास्तव, हरिओम प्रजापति, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...