नई दिल्ली, जुलाई 25 -- पंजाब सरकार ने कहा है कि राज्य में चल रहे 'युद्ध नशेआं विरुद्ध' अभियान के तहत माताएं, पत्नियां और बहनें नशा मुक्ति अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभर रही हैं। सरकार के अनुसार, परिवारों के सहयोग से नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में मोगा में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में नशा छोड़ चुके लोगों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार नशा मुक्ति को केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक भागीदारी से जुड़ा अभियान मानती है। उन्होंने कहा कि परिवार, विशेषकर महिलाएं, नशे के खिलाफ लड़ाई में सबसे प्रभावी सहयोगी बनकर सामने आई हैं।महिलाओं ने साझा किए नशा मुक्ति के ...