नोएडा, मार्च 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जेवर के नोएडा इंटनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध पर चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह पूरी दुनिया इस युद्ध से प्रभावित हो रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि जब पूरी दुनिया युद्ध से प्रभावित है, ऐसे में समय में भारत भी उससे प्रभावित है, लेकिन फिर भी देश लगातार तेज विकास कर रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने पिछले कुछ सप्ताह में यूपी में हुए चार बड़े काम गिनाए।क्या बोले पीएम मोदी जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व कितना चिंतित है। पश्चिमी एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने पीने के सामान, पेट्रोल-डीजल, गैस और खाद के साथ ऐसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संक...