प्रयागराज, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रयागराज दक्षिण भाग के हनुमान नगर एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज से रविवार को पथ संचलन निकाला गया। पुराने शहर के जानसेनगंज चौराहा, थाना शाहगंज, नखास कोहना, चौक, कोठा पर्चा, चंद्रलोक, हीवेट रोड होकर संचलन का समापन पुन: एंग्लो बंगाली कॉलेज में हुआ। पूर्ण गणवेश और अनुशासन में कतारबद्ध स्वयंसेवक जिस ओर से निकले वहां नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि यह पथ संचलन हमारे अनुशासन, हमारी एकता और संगठित शक्ति का प्रकटीकरण है। जो लोग भारत माता को 'अबला' कहते थे, आज उन्हें यह देश बता रहा है कि 140 करोड़ बंधु-बांधवों की यह संगठित शक्ति अबला नहीं हो सकती। आज विश्व में युद्ध और विनाश का माहौल है, लेकिन ऐसे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.