गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। शनिवार चौथी मोहर्रम को बसंतपुर स्थित स्व. एडवोकेट मोहम्मद मेंहदी के आवास से शिया समुदाय ने मातमी जुलूस निकाला। भीषण गर्मी के बावजूद अकीदतमंदों ने अपने सीने पर मातम करते हुए 'या हुसैन' की सदाएं बुलंद कीं। उधर, सुन्नी समुदाय द्वारा शहर के कई मोहल्लों से जुलूस निकाला गया। शाम में इमामबाड़ा इस्टेट मियां बाजार में मियां साहब सैयद अयान अली शाह की अगुवाई में रवायत के मुताबिक गश्ती जुलूस निकला। जुलूस बसंतपुर से प्रारंभ होकर इमामबाड़ा रानी अशरफुन निशा खानम पहुंचकर सम्पन्न हुआ। शिया फेडरेशन गोरखपुर के संरक्षक एडवोकेट एजाज रिजवी ने बताया कि कर्बला का पैगाम हमें सिखाता है कि अन्याय और अत्याचार के सामने कभी झुकना नहीं चाहिए। जुलूस का आयोजन रफत हुसैन एवं मोहम्मद जहीर मेहंदी की सरपरस्ती में निकाला गया। जुलूस मे...