संभल, फरवरी 21 -- थाना कैला देवी परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर प्रस्तावित फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में यादव समाज को विशेष रूप से नीचा दिखाने और बदनाम करने का प्रयास किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो सकती हैं। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी फिल्मों को रिलीज नहीं होने दिया जाना चाहिए, जो किसी जाति या धर्म के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाएं। इस दौरान जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, शिशुपाल सिंह, सतपाल सिंह, भान सिंह, केपी, जसवीर, ओमशरण सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने ज्ञापन लेकर उच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.