'यात्री सुविधाओं का रखें ख्याल'
बगहा, जुलाई 31 -- बेतिया,निज संवाददाता । पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर की प्रधान मुख्य परिचालन प्रबन्धक,(पीसीओएम) इंदु रानी दुबे ने शुक्रवार को बेतिया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान उन्होंने पैनल रूम का गहन निरीक्षण किया। ऑन ड्यूटी एएसएम पिंटू कुमार से संरक्षा एवं परिचालन से संबंधित पूछताछ किया। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पीसीओएम ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्टेशन परिसर में नियमित साफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.