'यह विकेट 200 रनों वाला नहीं था'.., शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा- हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- नॉटिंघम में मंगलवार, 7 जुलाई को खेले गए तीसरे टी-20I मैच में भारत को मिली 125 रनों की शर्मनाक ऐतिहासिक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर काफी निराश और आक्रोशित नजर आए। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यह हार हमें स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। इस तरह की हार काबिल-ए-बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने पिच को 200 रनों का नहीं बताया। यानी गेंदबाजों की भी ज्यादा रन देने के लिए दोषी माना। साथ ही बल्लेबाजों को भी हार का जिम्मेदार बताया।यह 200 रनों का विकेट नहीं था पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भारतीय कप्तान से पूछा गया कि इस हार का आकलन आप कैसे करते हैं तब श्रेयस अय्यर ने कहा "मुझे लगता है कि यह बेहद खराब था। सच कहूं तो इससे बेहतर शब्द मेरे पास नहीं है। इतने बड़े अंतर से हारना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। सबसे पहले हमें इस हार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.