नई दिल्ली, मई 3 -- दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से अक्सर दूषित पानी सप्लाई के मामले सामने आते रहते हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने एकबार फिर सीधा मोर्चा खोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार पर तीखा हमला बोला है। 'आप' के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिल्ली के एक घर में नलों से काला और गंदा पानी आते हुए दिखाया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी हमला बोला गया है। आप द्वारा शेयर यह वीडियो दिल्ली के सैनी एंक्लेव इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किचन सिंक में नल से दूषित काला पानी निकल रहा है। वहीं किचन मौजूद शख्स कहता नजर आ रहा है कि बीते दिनों से उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शख्स वीडियो में कह रहा है कि 'आज भी बिल्कुल काला पान...