नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना के वासुदेव घाट और यमुना बाजार घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना तटों के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उप-राज्यपाल ने कहा कि यमुना का पुनर्जीवन, वायु प्रदूषण, जल संकट और बाढ़ जैसी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उप-राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सबसे पहले कश्मीरी गेट के पास स्थित वासुदेव घाट का निरीक्षण किया। इसके बाद हनुमान मंदिर के सामने स्थित यमुना बाजार घाट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों की स्वच्छता, आधारभूत ढांचे के विकास और यमुना के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। यमुना रीवरफ्रंट के विकास कार्य की प...