नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम मैच के आखिरी दिन मेजबान न्यूजीलैंड के बाकी बचे 8 विकेट नहीं निकाल पाई थी। मैच शुरू होने से पहले मोहम्मद को लेकर सबसे ज्यादा डिबेट हो रही थी और मैच के बाद ये चर्चा और भी तेज हो गई, क्योंकि आखिरी दिन एक घंटे का मैच बचा था और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने विपक्षी खिलाड़ियों से मैच ड्रॉ को लेकर हाथ मिला लिया था। मैच के बाद उन्होंने बताया कि तेज गेंदबाज थक गए थे। गिल के इसी बयान से फैंस ने सिराज को लेकर उन्हें घेर लिया, जिन्होंने इंग्लैंड में पाचों टेस्ट मैच खेले थे और आखिरी विकेट भी जो उन्होंने उस सीरीज के 25वें दिन लिया था, उसमें भी उनकी गति 140 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की थी। यही कारण है कि सिराज को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई ...