मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- पारू,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना परिसर में पुलिस सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें सरैया एसडीपीओ गरिमा ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। एसडीपीओ ने बच्चों से कहा कि मोबाइल के बदले किताब पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। छात्र-छात्राओं ने एसडीपीओ से पूछा कि हमें साइबर फ्रॉड से कैसे बचना चाहिए। इसपर एसडीपीओ ने बताया कि सबसे पहले साइबर क्राइम कंट्रोल 1930 पर कॉल कर जानकारी देनी चाहिए। उसके बाद थाना को आवेदन देना है। बच्चियों को बैड और गुड टच के बारे में जानकारी देते हुए गरिमा ने बताया कि अगर कोई गलत मानसिकता से आपको टच करता है, तो इसकी जानकारी अपने माता-पिता से साझा करें एवं जरूरत पड़े तो पुलिस को भी जानकारी दें। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। वहीं, थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बच्चों को थाने की महिला और प...