इस्लामाबाद, जुलाई 11 -- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विशेष सलाहकार राणा सनाउल्लाह खान ने भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने खुले तौर पर माना है कि इस्लामाबाद ने नई दिल्ली के साथ रिश्ते सुधारने का एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक मौका गंवा दिया है। एक पाकिस्तानी टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान सनाउल्लाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2015 की लाहौर यात्रा को भुनाने में पाकिस्तान नाकाम रहा और आज उसी का खामियाजा भुगत रहा है।पीएम मोदी के दौरे पर क्या बोले राणा सनाउल्लाह? टीवी कार्यक्रम में राणा सनाउल्लाह ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते सुधारने का एक कीमती मौका खोने के लिए पाकिस्तान खुद जिम्मेदार है। दिसंबर 2015 में पीएम मोदी की अचानक हुई लाहौर यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अग...