नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- कांग्रेस ने मनरेगा को देश के गरीबों की लाइफलाइन बताते हुए उसे खत्म करने का केंद्र सरकार पर आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार को एक्स पर हिन्दुस्तान की रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि बलिया जिले में MGNREGA के जॉब कार्ड धारक अब नई ग्रामीण रोजगार योजना को लेकर निराश हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इसकी तस्वीर विभागीय आंकड़ों में भी साफ दिखाई दे रही है। केंद्र सरकार ने वीबी-जी राम जी के नाम पर मनरेगा को नष्ट कर दिया है। संसद में किए गए सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीन पर खोखले साबित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- BJP ने शुरू की 10 दिनों की 175KM की पदयात्रा, मुश्किल में क्यों डीके शिवकुमार? जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समय गरीबों और वंचितों के लिए सुनिश्चित किया गया रोजगार का अधिकार अब समाप्त कर दिया ...