नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- इंडिया गठबंधन की महारैली के खिलाफ लाल हिट जनता पार्टी ने दिल्ली में में राजघाट से रामलीला मैदान तक 'मोदी जी कहीं नहीं जा रहे ब्रो' नारे के साथ मार्च निकाला, जिसमें करीब 200 लोगों ने हिस्सा लिया। रविवार को यह मार्च तब आयोजित किया गया जब उसी दिन विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन ने रामलीला मैदान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर 'चलो दिल्ली' प्रदर्शन किया। बयान के अनुसार, मार्च का नेतृत्व लाल हिट जनता पार्टी के संस्थापक और संयोजक अयान भटनागर ने किया। इसमें शामिल लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन पर देश के विकास और संवैधानिक मूल्यों को लेकर उनके विचार भी प्रदर्शित किए गए थे।पार्टी ने बताया क्यों निकाला मार्च बयान में कहा गया है ...