नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था को साधुवाद देते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। सीएम ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन दिल्ली सरकार के लगभग 200 विद्यालयों के साथ मिलकर करीब 90,000 बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहा है। राजधानी में संचालित फाउंडेशन की चार अत्याधुनिक रसोइयों के माध्यम से यह भोजन समय पर बच्चों तक पहुंचाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मिड-डे मील योजना ने लाखों बच्चों को विद्यालय से जोड़ा और उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 'मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम' बच्चों को दिन की शुरुआत से...