नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय की रिसर्च, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप काउंसिल (आरआईईसी) की ओर से गुरुवार को "साइंस मीट्स सोशल साइंस: मेंटल वेल-बीइंग एंड हैप्पीनेस विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। वाइस-रीगल लॉज के कन्वेंशन हॉल में आयोजित कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में डीयू के डीन ऑफ कॉलेजेज प्रो. बलराम पाणी ने कहा कि तेजी से बदलती और चुनौतीपूर्ण दुनिया में दबाव और तनाव बढ़ा है। लोगों में मैं ही सही हूं की भावना तनाव का एक प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि घर और कार्यस्थल की समस्याएं व्यक्ति पर दबाव बढ़ाती हैं, जिसका असर स्वास्थ्य पर पड़ता है और रक्तचाप तथा मधुमेह जैसी बीमारियां हो सकती हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे सम्मेलन और सेमिनार आयोजित करने की जरूर...