देहरादून, नवम्बर 2 -- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने हालिया विवादों पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। हर बार पति का मजबूती से साथ देने वाली दीप्ति रावत ने एक वीडियो जारी कर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी किया और दुष्प्रचार पर कोर्ट जाने की धमकी दी। दीप्ति रावत ने हाल के घटनाक्रम में एक अन्य महिला को मीडिया में 'हरक सिंह की पत्नी' बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि वह हरक सिंह रावत की पत्नी हैं और उन्हें अपनी पहचान साबित करने की जरूरत नहीं है। यदि कोई महिला खुद को उनकी पत्नी बता रही है, तो वह तथ्यों के साथ इसे साबित करे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी की जमीन या संपत्ति नहीं हड़पी है। यह भी पढ...