नई दिल्ली, जून 4 -- टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंद ने 10 साल पहले भाभी जी घर पर हैं के प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। भाभी जी घर पर हैं शो को छोड़ने से पहले शिल्पा ने आरोप लगाया था। हालांकि, 10 साल बाद शिल्पा ने बताया कि उन्होंने जो प्रोड्यूसर पर आरोप लगाया था वो झूठा था। अब इस कनफेशन के बाद शिल्पा शिंदे सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग शिल्पा को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। शिल्पा ने अब इन सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता।शिल्पा बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता है शिल्पा शिंदे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में शिल्पा ने कहा कि उन्हें पता था कि इस तरह का रिएक्श आएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उस वक्त भी कोई सपोर्ट नहीं मिला ...