नई दिल्ली, जुलाई 28 -- बॉलीवुड के जाने माने रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पत्नी और एक्ट्रेस ईशा रिखी संग अपनी शादी में आई दरार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बादशाह की पत्नी ईशा ने आखिरकार एक इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बादशाह के साथ अलग होने की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। ईशा का यह पोस्ट तब आया है, जब कुछ दिन पहले ही फैंस को लगा था कि दोनों के बीच कुछ गड़बड़ है। ईशा ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपनी अपनी बात रखी है।मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था... दरअसल, ईशा रिखी ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए चुप्पी तोड़ी है। ईशा ने लिखा, 'कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मेरे पति के पास जो प्रभाव, पावर और साधन थे, उनसे मै...