'मैं नहीं पढ़ सका लेकिन...', रांची में छात्रों के समर्थन में वायरल ब्वॉय धूम ने कह दी दिल छू लेने वाली बात; देखें VIDEO
रांची, अगस्त 6 -- झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन लगातार चल रहा है। इस आंदोलन को झारखंड के साथ ही देशभर से लोगों को समर्थन मिल रहा है। अब 'कृष का गाना सुनेगा' फेम वायरल ब्वॉय धूम ने भी छात्रों को समर्थन दिया है। धूम ने ना सिर्फ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन दिया है, बल्कि उनके सहयोग के लिए खाने-पीने की चीजें भी बांटी। इस दौरान धूम ने एक ऐसी बात कही, जो आपके दिल को छू लेगी।मैं नहीं पढ़ सका लेकिन... छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे वायरल बॉय धूम ने मंच से एक दिल को छू लेने वाली बात कही। धूम ने कहा कि वो नहीं पढ़ सके क्योंकि उनके मां-बाप के पास पढ़ाने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन वो चाहते हैं कि देश का हर गरीब बच्चा भी पढ़ सके। इस दौरान उन्होंने आंदोलनकारियों के से बातचीत की और उनके आंदोलन को समर्थन दिया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.