फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें स्वयंसेवकों को 'मैं नहीं, आप', के आदर्श वाक्य के साथ निस्वार्थ सेवा की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने छात्राओं को सामुदायिक सेवा, पौधरोपण और स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामसिंह पाल, पूर्व प्रधान गढ़ीवा, विशिष्ट अतिथि रेखा सरोज तथा ज्ञाना पासवान नामित सभासद एवं राजा अवस्थी की उपस्थिति में पूर्व प्रधान गढ़ीवा ने छात्राओं के सात दिवसीय कार्यक्रम में गांव में पूरा सहयोग देने की बात कही। वहीं रेखा सरोज ने छात्राओं को स्वयंसेवक बनकर स्वदेश के लिए अपने अमूल्य योगदान के लिए आवाहन किया। संचालन डा बृजेश कुमार पाल ने किया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तु...